WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
Uncategorized

सिवनी पुलिस की नाइट कांबिंग कार्रवाई: 67 वारंटी गिरफ्तार, 82 गुंडा-बदमाश चेक

5 घंटे के ऑपरेशन में 8 फरार आरोपी भी दबोचे, 225 से अधिक वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

Seoni 29 March 2026
सिवनी यशो:-जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सिवनी पुलिस कांबिंग गश्त द्वारा शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि में बड़े स्तर पर “नाइट कांबिंग ऑपरेशन” चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 67 वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की, वहीं 82 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की सघन चेकिंग की गई।

सिवनी पुलिस कांबिंग गश्त अभियान पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के नेतृत्व में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई।

सिवनी पुलिस कांबिंग गश्त – 5 घंटे चला सघन ऑपरेशन

रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चले इस विशेष अभियान में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने स्टाफ के साथ सक्रिय रहे।

ऑपरेशन में 4 राजपत्रित अधिकारियों सहित कुल 136 पुलिस बल तैनात रहा, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

 कार्रवाई के प्रमुख परिणाम

  • 17 स्थायी वारंट तामील
  • 50 गिरफ्तारी वारंट निष्पादित
  • कुल 67 वारंटी गिरफ्तार
  • 08 फरार आरोपी गिरफ्तार
  • 82 निगरानी/गुंडा बदमाश चेक

 होटल-ढाबों से लेकर वाहनों तक सख्त जांच

कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने होटल, ढाबा, लॉज और धार्मिक स्थलों की भी सघन तलाशी ली। इसके साथ ही 225 से अधिक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई।

 एसपी के निर्देशन में सख्ती का संदेश

पुलिस अधीक्षक द्वारा सिवनी पुलिस कांबिंग गश्त से पहले सभी अधिकारियों और बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के बीच पुलिस की सक्रियता और सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

https://livevns.news/amp/state/madhyapradesh/seoni-seoni-police-arrested-56-warrants-and-checkephp/cid17881846.htm

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!