सूने मकान में लाखों की चोरी, नगदी व जेवर ले उड़े अज्ञात चोर
बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम थावरी में वारदात, पुलिस जांच में जुटी
Seoni 01 April 2026 बंडोल यशो:- जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बंडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम थावरी से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घर सूना मिलते ही चोरों ने बोला धावा, नगदी और जेवरात लेकर फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश साहू एवं हेमंत साहू के घर पर घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी लगभग 50 हजार रुपये नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा
(Seoni Theft News) घटना की सूचना मिलते ही बंडोल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की