क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

बंडोल पुलिस ने पनडुब्बी मोटर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

सीसीटीवी फुटेज से मिली सुराग, आरोपी ने साथी के साथ खेत से मोटर और कृषि उपकरण चुराए

Seoni 30 August 2025

सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक  सिमाला प्रसाद के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा व नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे के मार्गदर्शन में थाना बंडोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पनडुब्बी मोटर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

27 अगस्त 2025 को प्रार्थी संदीप साहू (उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बलारपुर) ने थाना बंडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 अगस्त की मध्यरात्रि को उसके खेत से अज्ञात चोरों ने 4 नग पनडुब्बी मोटर और कृषि उपकरण चोरी कर लिए।

शिकायत पर अपराध क्रमांक 429/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम बलारपुर और आसपास के CCTV कैमरों की मदद से संदेहास्पद पिकअप वाहन की पहचान की।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुनील राय (40 वर्ष, निवासी छिड़ीया पलारी, थाना डूण्डासिवनी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसने अपने साथी विकास डहेरिया (निवासी टपरा मोहल्ला, जनता नगर, थाना डूण्डासिवनी)

के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

जप्त सामग्री

  • 4 नग पनडुब्बी मोटर एवं कृषि उपकरण (कीमत: ₹88,000)

  • घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (क्रमांक: रूक्क09त्रत्र3820, कीमत: ₹4,00,000)
    कुल जप्त मशरूका: ₹4,88,000

गिरफ्तार आरोपी

  • सुनील पिता रिक्खीराम राय, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम छिड़ीया पलारी थाना डूण्डासिवनी

फरार आरोपी

  • विकास डहेरिया, निवासी टपरा मोहल्ला, जनता नगर थाना डूण्डासिवनी

पुलिस टीम

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. अर्पित भैरम, कार्य.

सउनि सी.एल. सिंगमारे, प्रआर. जयेन्द्र बघेल, प्रआर. कुलदीप यादव,

आर. नीरज राजपूत, आर. सतेन्द्र चंद्रवंशी एवं आर. संतोष डहेरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!