छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

परिषद की अगली बैठक में आएगा महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का प्रस्ताव – शफीक खान

राजपूत क्षत्रिय समाज की मांग पर नपा ने दी सहमति

सिवनी यशो:- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा निर्माण के लिए जमीन आवंटित करने के लिए आयोजित एक बृहद बैठक जो कि राजपूत क्षत्रिय समाज नवयुवक मंडल द्वारा स्थानीय रजवाड़ा लॉन में आयोजित की गई थी इसमें उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान ,उपाध्यक्ष डाली अमित डागौर, सभापति राजिक अकिल, सभापति शिबू सेंगर, सभापति जोएब खान, सभापति नेहा प्रत्यानी, सभापति जीतू श्रीवास, राजू यादव, रवि शंकर भांगरे, महमूद भाई, संजय भलावी,रामकुमारी बरमैया, सभी ने उपस्थित होकर अपनी पूर्ण सहमति देकर परिषद की अगली बैठक में जमीन आवंटित करने एवं निर्माण के लिए सभी ने सहमति व्यक्त की इस बैठक में मुख्य रूप से राजपूत क्षत्रिय समाज प्रबुद्ध जनों में जयदीप बैस, नरेंद्र ठाकुर ,अभिषेक दुबे, दिनेश ठाकुर, संत कुमार राजपूत, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शुभम राजपूत, नरेंद्र ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, राज ठाकुर ,प्रमोद ठाकुर, उदित वैस ,अजय ठाकुर,ओम राजपूत,अवनेश ठाकुर, उपस्थित रहे
महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के लिए पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए राजपूत क्षत्रिय समाज नवयुवक मंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया है और भविष्य में भी पूर्ण सहयोग के लिए सभी से अपेक्षा व्यक्त की है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!