मध्यप्रदेशखेलसिवनी

शान 11 और भैरोगंज किंग्स ने उलटफेर करते हुए दर्ज की शानदार जीत

Seoni 29 January 2026
सिवनी यशो:-  नगर के सबसे बड़े पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित सद्भाव ऑक्सन प्रीमियर लीग (वेटरन वर्ग) क्रिकेट प्रतियोगिता में मुकाबले दिन-प्रतिदिन रोमांचक होते जा रहे हैं। खिलाड़ियों की शानदार फौज और दर्शकों की जबरदस्त मौजूदगी ने मैदान का माहौल उत्सव जैसा बना दिया है। प्रतियोगिता में पहली बार प्रतिदिन दो लीग मैच खेले जा रहे हैं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है।

पहला मुकाबला: शान 11 ने करम GST 11 को 41 रनों से हराया

29 जनवरी को सुबह 7:30 बजे खेला गया पहला मुकाबला करम GST 11 और शान 11 के बीच हुआ।

टॉस जीतकर करम GST 11 ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।

शान 11 ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 140 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
शानू ने 17 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।
नगेन्द्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। उनकी पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी करम GST 11 की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई।
टीम के शीर्ष बल्लेबाज जल्दी आउट होते चले गए और पूरी टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी।
इस तरह शान 11 ने मुकाबला 41 रनों से अपने नाम किया।

दूसरा मुकाबला: भैरोगंज किंग्स ने AJ 11 को 8 ओवर में हराया

दिन का दूसरा मुकाबला AJ 11 और भैरोगंज किंग्स के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए AJ 11 की टीम 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी।
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भैरोगंज किंग्स की टीम ने शानदार खेल दिखाया।
सुनील सिंह ने 20 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे।
त्रिलोक ने 13 गेंदों पर 32 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 4 छक्के और 1 चौका लगाया।
भैरोगंज किंग्स ने 8 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया, जिससे प्रतियोगिता में रोमांच और बढ़ गया।

निर्णायक, स्कोरिंग और व्यवस्थाएं

दोनों मैचों में निर्णायक की भूमिका
संदेश जैन, ऋषिकांत त्रिवेदी, विक्की पांडे, सदानंद गार्वे और सतीष चिंटोले ने निभाई।
ऑनलाइन स्कोरिंग और कमेंट्री की जिम्मेदारी
मनोज गेडाम, सुनील यादव और विवेकानंद गार्वे ने संभाली।
सद्भाव ग्रुप की ओर से मैदान में सभी खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए नाश्ते की उत्तम व्यवस्था भी की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!