मध्यप्रदेशसिवनी

देशभक्ति और जनउत्साह के साथ सम्पन्न हुआ सिवनी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

🇮🇳 देशभक्ति और जनउत्साह के साथ सम्पन्न हुआ सिवनी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया ध्वजारोहण, परेड, झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सिवनी | 26 जनवरी 2026 — जिले में 77वां गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्टेडियम ग्राउंड सिवनी में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और जोशीले वातावरण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

पूरा स्टेडियम भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा”

🚩 ध्वजारोहण एवं परेड निरीक्षण

प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मेहता के साथ परेड का निरीक्षण किया।

स्टेडियम ग्राउंड सिवनी में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
स्टेडियम ग्राउंड सिवनी में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियां

24 प्लाटून की भव्य मार्च-पास्ट
पुलिस बल, होमगार्ड, वन विभाग, NCC, NSS, स्काउट-गाइड सहित 24 दलों ने अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया।

🎭 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, माता सबरी, संदीपनि, पीएम श्री विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने
देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विभागीय झांकियों ने दिखाई विकास की तस्वीर

  • जल संसाधन – मुंडा जलाशय परियोजना
  • ग्रामीण आजीविका मिशन – लखपति दीदी
  • ऊर्जा विभाग – पीएम कुसुम योजना
  • पीएचई – जल जीवन मिशन
  • स्वास्थ्य – आयुष्मान भारत
स्टेडियम ग्राउंड सिवनी में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
स्टेडियम ग्राउंड सिवनी में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियां

पुरस्कार वितरण

झांकी प्रतियोगिता: कृषि विभाग
जनजातीय कार्य विभाग
 जिला शिक्षा केन्द्र

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में संदीपनि विद्यालय प्रथम रहा।

स्टेडियम ग्राउंड सिवनी में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
स्टेडियम ग्राउंड सिवनी में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियां

184 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
🇮🇳 जय हिंद | जय भारत 🇮🇳

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!