छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश
27 मई को शनि जयंति
श्री शनि जन्मोत्सव समारोह के आयोजन हेतु बैठक आज
Chhindwara 17 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- श्री पंचमुखी उत्थान सेवा समिति तहसील परिसर छिंदवाड़ा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 27 मई 2025 दिन मंगलवार को श्री शनि जन्मोत्सव समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाना है । उक्ताशय की जानकारी समिति के सह कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने देते हुये बताया कि श्री शनि जन्मोत्सव समारोह की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 18 मई दिन रविवार को रात्रि 7.30 बजेे एक आवश्यक बैठक का आयोजन समिति अध्यक्ष नरेन्द्र साहूू, सचिव रामकुमार सोनी, कोषाध्यक्ष संकेत मैद एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया है । इस अवसर पर समस्त समिति सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की ।



