WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

शंकराचार्य सदानंद जी ने दो दिवसीय प्रवास पर अनेक कार्यक्रम में आनंदमयी धर्म गंगा का प्रवाह किया

   सिवनी यशो:- अनंत श्री विभूषित द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज (Jagatguru Shankaracharya Swami Shri Sadanand Saraswati Ji Maharaj) दो दिवसीय प्रवास पर गुरुधाम दिघोरी पहुंचे हैं।
सोमवार 1 जुलाई 2024 को आपश्री गुरु परिवार के श्रध्दालु सदस्यों के साथ, नवोदित तीर्थ शीलादेही में तंजावुर शैली में निर्माणधीन सतसंग भवन तथा दिव्य द्वारकाधीश मंदिर का अवलोकन करने पहुंचे। पूज्य शंकराचार्य जी ने निर्माण कार्य प्रगति का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिये तथा कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि आगामी नवरात्रा में इस दिव्य मंदिर में द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण के विग्रह की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा हो।
पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने 1 जुलाई एवं 2 जुलाई को शंकराचार्य जी, सिवनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमों में पहुँचकर भक्तगणों को आशीर्वाद एवं धर्म संबंधी अनिर्वताओं और धार्मिक आधार बताते हुये अनेक धार्मिक विषय से क्षेत्रीय जनों के मन को पवित्र करने का काम किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!