मंडला
भाजपा युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन..
मंडला यशो:= देश की सर्वोच्च संस्था लोकसभा में राहुल गांधी ने अपने भाषण में देश के हिन्दू समाज को हिंसक कहा । इस वक्तव्य से समूचे हिंदू समाज ने इसकी भर्त्सना की है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के इस कृत्य का भारी विरोध किया है, इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विरोध स्वरूप नेहरू स्मारक तिराहे पर मोर्चे के जिलाध्यक्ष आशीष झारिया के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशीष ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी व समूचे इंडिया गठबंधन का हिंदू विरोधी असली चेहरा देश के सामने आ गया है । कांग्रेस हिन्दू विरोधी है ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष द्वय अनुराग चौरसिया, सूर्यकान्त जघेला महामंत्री रानू राजपूत उपाध्यक्ष अजीत सिहानी मंत्री मोहन देव शाह सर्वज्ञ सोनी, नगर अध्यक्ष अंकित ज्योतिषी, शनिल ताम्रकार लकी श्रीवास कपिल सचान शानू दुबे विशाल कछवाहा सहित सेंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





