धर्मसिवनी

शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद जी महाराज का सिवनी प्रथम नगर आगमन आज

शोभायात्रा, पादुका पूजन, धर्मोपदेश एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन

सिवनी यशो:- शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद जी महाराज का प्रथम सिवनी आगमन गुरूपूर्णिमा पर्व 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को हो रहा है । गुरू भक्तों और श्रद्धालुओं द्वारा उनके आगमन पर भव्य तैयारियाँ की गयी है । महाराजश्री के नगर से शिष्य मंडल उत्साहित है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है । 21 जुलाई को महाराजश्री की शोभायात्रा प्रात: 11 बजे मठ मंदिर से प्रारंभ होगी । जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुये बाहुबली लाँन पहुँचेगी । शोभायत्रा मठ मंदिर से प्रारंभ होकर छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिय़ा, ढीमरी मुहल्ला से दुर्गा चौक, नेहरू रोड से शुक्रवारी, बरघाट रोड गणेश मंदिर से गांधी भवन सिंधिया चौक से बाहुबली राशि लाँन पहुँचकर शोभायात्रा धर्म सभा में बदल जायेगी । जहाँ शिष्य मंडल एवं श्रद्धालु पूज्य शंकराचार्य जी का पादुका पूजन करेंगे ।
पादुका पूजन के पश्चात महाराजश्री उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करेंगे ।
महाराजश्री बाहुबली लाँन में ही रात्रि 9 बजे पत्रकारों से चर्चा करेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!