धर्मसिवनी

शोभायात्रा के साथ शिव महापुराण आरम्भ

झांकियां रही आकर्षक, महाकालेश्वर टेकरी में आयोजन

सिवनी यशो:- मुख्यालय के समीप बोरदई टेकरी स्थित महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को नागपंचमी के अवसर पर शिव महापुराण कथा का आरम्भ कथावाचक दिव्यांशु महाराज ने किया। इससे पूर्व बोरदई के माता मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो ग्राम के मुख्य मार्ग का भ्रमण करते कथा स्थल तक पहुंची।

शोभायात्रा के साथ शिव महापुराण आरम्भ - Seoni News

    शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, पार्वती और देव-दानवों की जीवंत झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। झांकियों का नृत्य व शिव तांडव की प्रस्तुति खूब सराही गई। कलश यात्रा के साथ वाहन में विशाल शिवलिंग और रथ पर सवार कथावाचक महाराज शामिल रहे। मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा व पूजन कर स्वागत किया।

    लोगों को फल, खीर, शीतल पेय का वितरण हुआ। शोभायात्रा के दौरान तेज बारिश होने पर भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ, भीगते हुए कथास्थल तक पहुंचे और विधि-विधान से कलश स्थापना कराई गई। कथावाचक महाराज ने प्रथम दिन शिव भजनों के साथ शिव पुराण कथा का महत्व समझाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कथा का आयोजन 17 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से चार बजे तक होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button