सिवनी यशो:- नगर में मलेरिया और डेगू की रोकथाम के लिए नगरपालिका एवं मलेरिया विभाग सयुक्त रूप से प्रयास कर रहा है, इसी तारतम्य में नगर के आजाद वार्ड, शहीद वार्ड, गुरूनानक वार्ड, भगतसिंह वार्ड, अशोक वार्ड में कीटनाशक दवॉ का छिड़काव, साफ सफाई और मच्छरो के रोकथाम के लिए फागिंग मशीन द्वारा धुऑ किया जा रहा है।
मुख्यनगरपालिका अधिकारी ने आम जन से अनुरोध है कि कचरा गाडी में ही कचरा डाले, पानी को एक जगह एकत्रित न होने दे, अपने आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। नगरपालिका से स्वच्छता प्रभारी अभय बघेल, सुशांत पांडे, मलेरिया विभाग से रामजी भलावी एवं यादव जी एवं सफाई संरक्षक निरंतर कार्य कर रहें है।



