खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलविचारव्यापारसिवनीहेल्थ

एमपीपीएससी में सिवनी की शिवांगी बघेल को दूसरा स्थान

 

एमपीपीएससी में सिवनी की शिवांगी बघेल को दूसरा स्थान

एमपीपीएससी में सिवनी की शिवांगी बघेल को दूसरा स्थान - Seoni News

सिवनी यशो:- सिवनी के मलारा गांव की निवासी शिवांगी बघेल एम पी पी एस सी में दूसरा स्थान बनाया है जबकि प्रथम स्थान पर सतना की प्रिया पाठक रही है । मलारा की शिवांगी बघेल एम पी पी एस सी में दूसरा स्थान पहले ही प्रयास में बनाया है शिवांगी के पिता पीडब्ल्यूडी में प्रमुख अभियंता पद पर भोपाल में पदस्थ हैं। वो परिवार के साथ भोपाल में ही रहती हैं। परिवार वालों ने बताया कि शिवांगी स्कूल के समय से ही होनहार छात्रा रही हैं। शिवांगी की पढाई जबलपुर में हुई उन्होने जयपुर से एमबीए किया है, इसके बाद हैदराबाद में एक महीने नौकरी की और फिर नौकरी छोड़कर पीएससी की तैयारी शुरू की। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। इनका चयन डिप्टी कलेक्टर के लिये हुआ है । मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने () एमपीपीएससी 2019 परीक्षा के अंतिम परिणाम और चयन सूची जारी कर दी है। सतना जिले की प्रिया पाठक ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रिया का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए हुआ है। दूसरे पर सिवनी की शिवांगी बघेल और तीसरे नंबर पर पन्ना की पूजा सोनी हैं। टॉप 10 सफल उम्मीदवारों में सात बेटियों ने जगह बनाई है। मंगलवार देर रात परिणाम घोषित किए गए।

डिप्टी कलेक्टर: टॉप-10 उम्मीदवार

प्रिया पाठक
शिवांगी बघेल
पूजा सोनी
राहुल कुमार पटेल
निधि मिश्रा
हरनीत कौर कलसी
सौरभ मिश्रा
सलोनी अग्रवाल
रीतिका पाटीदार
आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर
डीएसपी पद: टॉप-10 टॉपर

रुचि जैन
ललित बैरागी
हर्ष राठौर
प्रतिमा जैन
आनंद कुमार राय
ज्योति लिलहारे
शिवा पाठक
सैफ हाशमी
मासूम पटेल
आशुतोष त्यागी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button