क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

विद्युत पोल से शॉर्ट सर्किट, 10 एकड़ में लगी गेहूं जलकर खाक

छपारा यशो:-जनपद पंचायत छपारा के ग्राम पंचायत रामगढ़ में 10 एकड़ में लगी गेहूं की फसल शॉर्ट सर्किट के कारण जलकर खाक हो गई रामगढ़ निवासी रिजवान भाई का 10 एकड़ का रकबा है जिसमें गेहूं की फसल लगी थी हार्वेस्टर नहीं मिलने के कारण फसल कटाई में लेट हो गई आज 27 मार्च को लगभग 12:00 बजे विद्युत पोल से शर्ट सर्किट की वजह से रिजवान भाई के खेत में आग लग गई आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझा पाना नामुमकिन था वह तो गनीमत की सभी किसानों ने अपनी फसलों की कटाई कर लिया था जिसके चलते सिर्फ रिजवान भाई के खेत में लगी 10 एकड़ की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई । किसान के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया साल भर की जीवन यापन की व्यवस्था किसान की जल गई मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की लापरवाही कहें या किसान की लापरवाही करें इस तरह की घटना आम होती जा रही है इसी तरह का एक मामला विगत देना ग्राम पंचायत दरवाई के ग्राम ऊटेकटा में लगभग आधा दर्जन किसानों के गेहूं जलकर खाक हो गई थी जिसमें सिंचाई के पाइप मोटर के वायर बड़ी क्षति किसने की हुई थी किसानों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग के खिलाफ छपारा थाने में की थी इस तरह की घटनाओं से किसान चिंतित है विद्युत मंडल को इस और ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे किसानों का बड़ा नुकसान ना हो ग्रामीणों का कहना है कि किसानों की नुकसानी की भरपाई विद्युत मंडल से लेना चाहिए विद्युत मंडल के खिलाफ थाने में एफ ई आर दर्ज करा कर ऐसे मामलों को कोर्ट में ले जाना चाहिए जिससे लापरवाह विद्युत मंडल में कुछ सुधार हो सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button