धर्मसिवनी

श्री राम जानकी विवाह महोत्सव 6 दिसंबर को

 सिवनी यशो:- प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री राम और माता जानकी के विवाह की तिथि 6.12.2024 मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है। भगवान श्री राम के विवाह महोत्सव के अवसर पर अनेक धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन के साथ मनाने का निर्णय शुक्रवारी सिवनी की श्री राम मंदिर सुंदरकांड समिति के सदस्यों ने लिया है।

भगवान श्री राम जानकी विवाह महोत्सव में नगर की महिलाओं द्वारा मंदिर प्रंगण में भव्य रंगोली बनाने का निर्णय लिया गया है मंदिर की साज सज्जा के साथ ही मंदिर प्रांगण में ही दिनांक 4 दिसंबर बुधवार को तीज तिथि पर हल्दी कुंकुम एवं महिला संगीत का कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में संपन्न किया गया इसके साथ ही शाम 7:00 बजे आरती एवं सुंदरकांड पाठ किया गया। दिनांक 5.12.2024 गुरुवार चौथ तिथि पर मेहंदी एवं पुन: महिला संगीत का कार्यक्रम दोपहर 2:00 से आयोजित हुआ, इसी शाम 7:00 आरती पूजन पश्चात दीप दान एवं भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।

विगत 15 वर्षों से आयोजित श्री राम जानकी विवाह महोत्सव नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूर्ण लाभ लेने का अनुरोध श्री राम मंदिर के पुजारी श्री मनोहर शुक्ला द्वारा किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button