WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिंचाई विभाग के सीई डहेरिया सरकार को बदनाम और किसानों को परेशान कर रहे है – दिनेश राय 

सीई अशोक डहेरिया ने विधायक पर कर्मचारियों पर हमला कराने का लगाया आरोप 

सिवनी यशो:- सिंचाई के लिये किसानों को नहर से पानी प्राप्त नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश है । किसानों के आक्रोश और रबी फसल उत्पादक किसानों को हो रही नुकसानी को देखते हुये सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन (Seoni MLA Dinesh Rai munmun) ने सिंचाई विभाग (Irrigation Department) के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से चर्चा की थी जिसमें तय हुआ था कि 03 दिसंबर को नहरों से पानी दिया जायेगा परंतु निर्धारित तिथि को पानी प्राप्त नहीं होने किसान 04 दिसंबर को पुन: एकत्रित हुये । 
04 दिसंबर को कचहरी चौक मे एकत्र हुए विधानसभा क्षेत्र के  कृषको के साथ सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन कलेक्टर से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया एवं  ज्ञापन सौंपा तथा रबी फसल के लिये पानी की  समस्या का शीघ्र निराकरण किये जाने की बात कही। जिस पर कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने एरीगेशन विभाग के सीई  अशोक डहेरिया  से चर्चा की । जिला कलेक्टर को  श्री डहेरिया कहा गया कि 7 दिसंबर तक पानी दिया जायेगा।  ज्ञात हो कि पिछले दिनों एरीगेशन कार्यालय के सामने किसान चौपाल लगायी गयी थी जिसमें एरीगेशन विभाग के सीई अशोक डहेरिया एवं उनके अधिनस्थ अधिकारियों व ठेकेदारों द्वारा सिवनी शाखा नहर मे 3 दिसंबर तक पानी दिये जाने की बात कही गयी थी। परंतु 3 दिसंबर तक नहर मे पानी नही दिया गया है।
किसानों को कृषि कार्य के लिये बेहद उपयुक्त समय में पानी नहीं दिये जाने से किसानों भारी आक्रोश व्यापत है । बुधवार को सिवनी पहुँचे किसान भी अधिकारियों के टालमटोली वाले उत्तर से आक्रोशित है । बताया जाता है कि किसानों के कहने पर विधायक दिनेश राय मुनमुन  संबंधित गांव पहुँचे तब आक्रोशित किसानों और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के बीच बहस प्रारंभ हो गयी आक्रोशित किसान विभागीय कर्मचारियों से भिड़ गये । 
किसानों के बढ़ते आक्रोश को दिखकर कर्मचारी भाग खड़े हुये । जानकारी अनुसार आक्रोशित किसानों ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौच और धक्कामुक्की भी की है । एरीगेशन विभाग के सीई अशोक डहेरिया को जब इस बात की जानकारी लगी तो वे सिवनी विधायक पर आरोप लगा रहे है कि उनके द्वारा 20 – 25 साथियों के साथ पहुँच कर सिचाई विभाग के कर्मचारियों पर हमला किया गया । 
इस संबंध में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का कहना है कि जब वह किसानों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में पहुँचे तो सिंचाई विभाग के कर्मचारी किसानों के साथ अमर्यादित तरीके से पेश आ रहे थे जिससे किसान भी आक्रोशित हो गये ।  विधायक का कहना है कि सीई अशोक डहेरिया बेहद भ्रष्ट अधिकारी है और ठेकेदारों तथा अपने रिश्तेदारों के माध्यम से भ्रष्टाचार कर हमारी सरकार को बदनाम कर रहे है तथा किसानों को परेशान कर रहे है । मेरे द्वारा कोई हमला नहीं कराया गया । सीई डहेरिया झूठ बोलकर अपनी गलती पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे है । 
वहीं सीई डहेरिया ने मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन पर कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप लगाये है तथा सुरक्षा की मांग की है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!