धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

श्रीमद् भागवत गीता प्रवचन माला सप्ताह का आयोजन 23 से 29 दिसंबर

 Seoni 22 December 2024

सिवनी यशो:-आज समाज में समस्याएं बढ़ती जा रही है, और मानव समस्याओं के बीच फसता जा रहा है। ऐसे समय में समस्याओं से घिरे मानव का सहारा बन सकती है श्रीमद् भगवत गीता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिवनी (Prajapita Brahma Kumari Divine University Seoni) के द्वारा हरे माधव नगर ,स्टेडियम के पास सप्त दिवसीय गीता प्रवचन माला का आयोजन 23 दिसंबर से 29 दिसंबर, दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की प्रवचन करता होगी योग शक्ति ब्रह्माकुमारी आस्था दीदी। साथ ही साथ प्रात: 6:30 बजे से 8:30 बजे तक जुंबा ,योगा तनाव मुक्ति एवं मेडिटेशन अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया है ।

 द्य इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस 23 दिसंबर को गीता प्रवचन माला के पश्चात राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाएगा।
अत: ब्रह्माकुमारीज की जिला प्रभारी बीके ज्योति दीदी ने समस्त नगर वासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने जीवन की समस्याओं का समाधान प्राप्त करने की अपील की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button