WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
राजनीतिसिवनी

विवेकानंद वार्ड के पार्षद ने प्रारंभ किया आपका पार्षद आपके द्वार अभियान

 Seoni 22 December 2024
सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका (Seoni Municipality) के विवेकानंद वार्ड (Vivekananda Ward) के पार्षद राजेश राजू यादव ने रविवार 22 दिसंबर से आपका पार्षद आपके द्वारा अभियान का प्रारंभ कर वार्डवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रहे है और उनके निराकरण के लिये निरंतर अधिकारियों एवं संबंधित नपा कर्मचारियों से चर्चा कर रहे है ।

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पितृ पुरुष आधार स्तंभ पूर्व प्रधान मंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी ( Former Prime Minister Pandit Atal Bihari Vajpayee ji ) की 100 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज से वार्ड के प्रत्येक घर पहुंच वार्ड की सार्वजनिक एवं शासन की जन कल्याणकारी योजना (Government’s public welfare scheme) के पात्र हितग्राहियों की समस्या जैसे खाद्य परची, आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड आवास योजना,पानी,लाइट,सफाई, हर समस्या को नोट कर यथा प्रयास कर समस्या का निवारण करने की कोशिश हेतु नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से 22 दिसंबर से वार्ड के हर घर पहुंचने का प्रयास कर वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क किया जा रहा । रविवार 22 दिसंबर को माता दिवाला वाले क्षेत्र में संपर्क किया गया!

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!