
प्रतापगढ़ में 28 दिसंबर से श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ
सिवनी यशो :- केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ में नागेश परिवार द्वारा उनकी बेटी सुमन नागेश की स्मृति में श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 तक चलेगा।
कथावाचक के रूप में श्रीधाम वृंदावन से पधारे भगवत भूषण पंडित श्री उमानंद शास्त्री महाराज कथा प्रवचन देंगे। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। यह कार्यक्रम नागेश परिवार के निज निवास पर आयोजित होगा।
आध्यात्मिक कथा का अमृत प्रवाह
पं. उमानंद शास्त्री जी महाराज अपने मुखारविंद से भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का वर्णन करेंगे। प्रतिदिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे संस्कृत परायण से होगी, जिसके बाद कथा और प्रवचन का आध्यात्मिक प्रवाह प्रारंभ होगा।
पूरे नागेश परिवार का सहयोग
इस आयोजन में नागेश परिवार के सदस्य —
मालती नागेश, विनोद नागेश, रेखा नागेश, द्वारका प्रसाद, नागेंद्र, मोहन–पार्वती, विष्णुप्रसाद–शिवकुमारी, जितेंद्र, विजय, दीपक एवं समस्त परिवारजन — सेवा और व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।
04 जनवरी को विशाल भंडारा
कथा समापन दिवस 4 जनवरी 2026, रविवार को पूर्वाहुति एवं विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
नागेश परिवार का आमंत्रण
नागेश परिवार ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक एकता, आध्यात्मिक जागरण और श्रद्धा का पर्व है। उन्होंने प्रतापगढ़ एवं आसपास के ग्रामीणों से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



