Seoni 21 May 2025
बरघाट यशो: – भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती आयोजन के तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी, जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं कार्यक्रम जिला संयोजक जयदीप चौहान के मार्गदर्शन में 22 मई 2025, दिन-गुरूवार को प्रात: 11.00 बजे, जनपद पंचायत-बरघाट सभागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम प्रभारी नरेश सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम में सिवनी-बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी, क्षेत्रीय विधायक कमल मर्सकोले, मुख्य वक्ता, पूर्व सांसद एवं त्रिविभागीय मंत्री डा.ॅ ढालसिंह बिसेन, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती मीना बिसेन, युवा मोर्चा प्रदेष अध्यक्ष वैभव पंवार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आभा जितेन्द्र रांहगडाले, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू की उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा रानी अहिल्याबाई के जीवन चरित पर प्रकाष डाला जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही नृत्य नाटिका का मंचन किया जावेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंडल के समस्त पदाधिकारियों, क्षेत्रीय कार्यकत्र्ताओं, विद्यार्थियों एवं आमजन से उपस्थिति की अपेक्षा है।



