छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

अक्षय तृतीया बाल विवाह पर विशेष जागरूकता अभियान

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Chhindwara 24 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान रथ का कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डॉ.हेमंत छेकर, बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रशेखर नागेश, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्रीमती अंजना पवार, श्रीमती रजनी स्वामी, श्रीमती क्षिप्रा गुप्ता, विशेष पुलिस इकाई से श्री सोनी, श्री बघेल, जिला महिला बाल विकास कार्यालय के कर्मचारी व समेकित बाल संरक्षण योजना के कर्मचारी उपस्थित उपस्थित थे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डॉ.छेकर ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान रथ के द्वारा ग्राम- सिवनी प्राणमोती, कुसमेली, बोरिया एवं छिंदवाड़ा शहर के अन्य गांव पर बाल विवाह जागरूकता अभियान को लेकर भ्रमण किया गया। आयोजक एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के सहयोग से प्रदीपन संस्था जिला छिंदवाड़ा के जिला कोऑर्डिनेटर श्री रामनाथ उइके, जिला परामर्शदाता रंजीता कश्यप एवं मनोज उइके, धीरेन्द्र कुमरे, मनोज इनवाती, श्रीमती रेखा मरावी, कमलाकर धुर्वे, श्रीमती रामेती डेहरिया, श्रीमती प्रमिला बंसल द्वारा किया गया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!