छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सूर्य एवं शनि मंदिर में महाशिवरात्रि पर होगा विशेष शिव पूजन

सिवनी यशो:- महाशिवरात्रि पर्व पर सिवनी नगर के सर्य मंदिर प्रात: भगवान सूर्य के अभिषेक के पश्चात भूतभावन भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन पंडित अंशुल तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा ।

सूर्य एवं शनि मंदिर में महाशिवरात्रि पर होगा विशेष शिव पूजन - Seoni News
इसी प्रकार श्री सिद्ध शनि धाम मंदिर ट्रस्ट पलारी टेकरी सीलादेही में महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर 08 मार्च शुक्रवार को प्रात: 10:00 बजे से अभिषेक एवं पूजन का विशेष आयोजन किया गया है मंदिर समिति द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रुद्राक्ष के वृक्ष के नीचे पार्थिव शिवलिंग का विशेष अभिषेक किया जाएगा । महंत रामपुरी जी महाराज शिव प्रसाद मिश्रा, संतोष अग्रवाल, भारत सनोडिया एवं भंडारा समिति सभी ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित समस्त सदस्य गण श्रद्धालुगणों की उपस्थिती में मनोरम एवं धार्मिक महत्व के रूद्राक्ष वृक्ष के नीचे भगवान शिव के अभिषेक का महत्व कई गुणा बढ़ जाता है । इस विशेष धार्मिक आयोजन में मंदिर समिति ने सभी सनातन धर्म प्रेमीजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button