सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में पहुंची फसल बीमा एवं किसान कल्याण योजना की तृतीय किस्त
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भिंड जिले में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ वर्ष 2023 की दावा राशि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की तृतीय किस्त का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया।
जिसमें जिले के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ वर्ष 2023 के लगभग 45000 कृषकों को दावा राशि 5245168 रूपये एवं मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना अन्तर्गत 252405 कृषकों को राशि 504810000 राशि अंतरण की गई है।उक्त कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी में किया गया है जिसमें कृषकों को उक्त कार्यक्रम स्क्रीन के माध्यम से लाइव दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सिवनी दिनेश राय द्वारा जिले के कृषको को फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना की जानकारी प्रदाय की गई, साथ ही खरीफ / रबी फसलों में फसल चक्र अपनाकर रासायनिक उर्वरक को इस्तेमाल नही करने की सलाह भी दी गई।उक्त कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि मोरिस नाथ, अधीक्षक भू-अभिलेख एस.एस.परतेती, वरिष्ठ वैज्ञानिक एस.के. सिंह, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों उपस्थिति रही।



