Tue, 20 Oct 2026 | 08:30:58 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सिवनी के कराते खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 30, 2026 06:51 pm / Post views : 40

सिवनी के कराते खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक
शेयर करें:

सिवनी के कराते खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

Seoni, 30 September 2026 सिवनी यशो:- जिला कराते संघ सिवनी एवं टी.एस. शोतोकान कराते डो एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के तत्वावधान में सिवनी जिले के कराते खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इंदौर में 26 एवं 27 सितंबर 2026 को आयोजित 17वीं कुडो कप नेशनल कराते चैंपियनशिप में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच सिवनी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किए। [caption id="attachment_52724" align="aligncenter" width="300"]राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सिवनी के खिलाड़ी सिवनी के कराते खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक[/caption]

धरा चौरसिया ने दो स्वर्ण पदक जीते

प्रतियोगिता में महज 6 वर्षीय कु. धरा चौरसिया ने काता एवं कुमिते दोनों विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं आदित्य कुमार ने काता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। कैडेट वर्ग में कु. मीनाक्षी कश्यप ने काता एवं कुमिते में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि इसी वर्ग में कु. दिशा अग्रवाल ने काता में रजत पदक अर्जित किया। सीनियर वर्ग में कु. पूनम चौधरी ने काता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

कुशल प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास बना सफलता का आधार

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे सेंसेई राधिका कश्यप एवं शिहान ओमकार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी की। खिलाड़ियों की सफलता पर शिहान ओमकार कश्यप ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर सिवनी के खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।

नेशनल जज की परीक्षा में भी सिवनी के खिलाड़ियों की सफलता

कराते के क्षेत्र में सिवनी के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। 25 सितंबर 2026 को आयोजित नेशनल जज परीक्षा में जिले के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने सफलता हासिल की। जज ए की परीक्षा में सिवनी के खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की, जबकि सेंसेई मधुमाला एवं सेंसेई संस्कार पटले ने जज बी की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा यशवंत कश्यप, सुशील चंदेल, सीता मसराम एवं अंजनी पन्द्रे ने भी परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि से सिवनी में कराते खेल के प्रति बढ़ती रुचि और खिलाड़ियों के साथ-साथ तकनीकी क्षेत्र में भी जिले की प्रतिभाओं की सक्रिय भागीदारी सामने आई है।

खेल प्रेमियों ने दी बधाई

राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों एवं नेशनल जज की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों को जिला कराते संघ सिवनी के पदाधिकारी अंकित मालू, डॉ. सिद्धू, सुनील अग्रवाल, नरेश सिंह राजपूत, पृथ्वीराज जगने, जनक तिवारी सहित जिले के समस्त खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि सिवनी की खेल प्रतिभाएं आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन करेंगी। सिवनी के इन होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धि ने यह साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ जिले की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
यह भी पढ़े :-
भारत में रोजगार के अवसर बढ़े, बेरोजगारी दर में आई कमी : बंटी विवेक साहू राहुल गांधी 30 साल विलंब से कर रहे राजनीति, बालाघाट दौरा संवेदना नहीं राजनीतिकरण: उदय प्रताप सिंह उद्घाटन से पहले 9.47 करोड़ के पुल पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले—पहले जांच, फिर उद्घाटन सिवनी की शान बढ़ाएंगे वायुसेना का फाइटर जेट और नौसेना के युद्धक उपहार https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/bhopal/mp-news-transport-minister-says-there-is-confusion-among-bus-operators-over-the-strike-16-000-buses-are-need-2026-02-25

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष