छिंदवाड़ाधर्म

श्रीमाताजी निर्मलादेवी का 102वां जन्मोत्सव आज से

लिंगा में सजा मां का दरबार, विदेशी भक्तों का हुआ आगमन

Chhindwara 18 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:-सहजयोग प्रणेता परम पूज्य श्रीमाताजी निर्मला देवी का 102वां जन्मोत्सव लिंगा स्थित शिव पर्वत पर धूमधाम से मनाया जाएगा। शिव पर्वत पर मां का दरबार सजाया गया है। देश-दुनिया से भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। तीन दिवसीय जन्मोत्सव का शुभारंभ 19 मार्च को प्रात: 11 बजे होगा। वहीं समापन 21 मार्च को दोपहर में धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ होगा।

बुधवार,19 मार्च को प्रात: 11 बजे श्रीमाताजी के चरणों में मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सहजयोग राज्य समन्वयकों द्वारा पूष्पअर्पण,दीप प्रज्जवलन और स्वागत उद्बोधन से जन्मोत्सव की शुरूआत होगी। इसी के साथ विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन शुरू होगा। शाम को सांस्कृतिक संध्या में विर्भिन्न राज्यों के दलों द्वारा आध्यात्मिक/धार्मिक प्रस्तुतियां नृत्य-वादन एवं गायन द्वारा दी जाएगी।

* 19 मार्च को पहले दिन प्रात: 11.30 से 12.10 बजे तक स्कूल प्रपोगेशन अन्तर्गत रविराज यादव कार्यशाला लेंगे। बच्चों के चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास में नारी शक्ति की भूमिका विषय पर दोपहर 12.10 से 12.50 बजे तक तुलिका बनर्जी कार्यशाला लेंगी। दोपहर 12.50 से 1.30 बजे तक सहज कृषि विषय पर महेश अवाड चर्चा करेंगे। अपरांह 4 से 4.15 बजे तक हवन की आवश्यकता ओर महत्व विषय पर उद्बोधन होगा। पश्चात श्रीमाताजी की अमृतवाणी का प्रसारण होगा। अपरांह 4.30 बजे से हवन प्रारंभ होगा। सांस्कृतिक संध्या सायं 7.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगी।

20 मार्च को प्रात: 6 से 7.30 बजे तक ध्यान सत्र होगा। प्रात: 10 से 11 बजे तक दलाल बंधुओं द्वारा म्युजिक थैरेपी, प्रात: 11 से 11.40 बजे तक ईशा काळे द्वारा कुण्डलिनी शक्ति,मध्यमार्ग द्वारा संतुलन विषय पर उद्बोधन दिया जाएगा। दोपहर 11.40 से 12.20 बजे तक युवाशक्ति में भावनात्मक बुद्धिमत्ता विषय पर रश्मि उमाळे द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा। मेडिकल सांइस एवं सहजयोग विषय पर डॉ.इरा जोशी द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा।

दोपहर 1 से 1.40 बजे तक प्रोजेक्ट्स एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया जाएगा। अपरांह 3 से 3.50 बजे तक श्रीमाताजी से एकाकारिता विषय पर डॉ.प्रताप उर्धवानी द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा। अपरांह 3.50 से 4.20 बजे तक सहजयोग में सोश्यल मीडिया की भूमिका पर मुदिता ठक्कर द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा। सायं 4.20 से 5.10 बजे तक छिंदवाड़ा वेबसाइट की जानकारी दी जाएगी। सायं 7 से भजन संध्या,सांस्कृतिक संध्या और जन्मोत्सव आयोजन होगा।

* 21 मार्च को प्रात: 6 से 7.30 बजे तक ध्यान होगा। प्रात: 10 बजे श्रीमाताजी की पालकी का आगमन होगा। प्रात: 11 से 1.30 बजे तक पूजा उत्सव होगा। दोपहर 1.30 से 2 बजे तक धन्यवाद ज्ञापन होकर विसर्जन होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!