सिवनी यशो:- दिनाँक 12 जून दिन सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी जी द्वारा मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद करने महाकौशल की संस्कारधानी जबलपुर आगमन होने जा रहा है। श्रीमती गांधी के आगमन के तैयारियो के संबंध में महिला काँग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल जी का आगमन इंदिरा भवन कार्यालय जिला काँग्रेस कमेटी सिवनी में हुआ। जिला काँग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना, जिला महिला काँग्रेस अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा शाह नेताम के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात इंदिरा भवन प्राँगण स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर श्रीमती विभा पटेल ने माल्यार्पण कर नमन किया एवं उपस्थित समस्त महिला कांग्रेस की पदाधिकारीयों ने पुष्प अर्पित कर पूज्य बापू का स्मरण किया तत्पश्चात जिला महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती विभा पटेल जी जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, जिले के प्रभारी चौधरी गंभीर सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा शाह नेताम ने संबोधित किया गया। एवं समस्त कांग्रेस जनों ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती विभा पटेल जी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बैठक में मंच का संचालन श्रीमती अल्पना राणा ने किया एवं पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कविता कहार द्वारा बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेवकराम चन्द्रवंशी, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, राजिक अकील, श्रीमती आशादेवी सनोडिया, श्रीमती आशा चंदेल, श्रीमती योगिता सनोडिया, श्रीमती तृप्ति नामदेव, एड. सुश्री शीरी अफरोज खान, श्रीमती सुनिता सनोडिया, श्रीमती सुयोगिता सक्सेना, श्रीमती सीतांजलि सक्सेना,, श्रीमती सीता निखारे, श्रीमती रजनी अग्रवाल, श्रीमती वर्षा सिगोदिया, श्रीमती शोभा सिगोदिया, श्रीमती कल्पना तिवारी, श्रीमती इतिया भलावी, श्रीमती पवनरेखा रिनायत, श्रीमती सीता रजक, श्रीमती ज्योत्सना, श्रीमती भागवती मरकाम, श्रीमती शांति कौशले, श्रीमती संध्या कोैशले, श्रीमती माधुरी कुशवाह, श्रीमती शंकुरिया, श्रीमती अमरवती मार्को, श्रीमती सूरती कुमरे, श्रीमती राजकुमारी कुमरे, श्रीमती ललिता बघेल, श्रीमती गीता तिवारी, श्रीमती नसीमा अख्तर सहित बडी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं सहित गेंदलाल भलावी, सुशील सोनकेशरिया, राजू कहार, सुमित मिश्रा, शाहिद रानू, सतेन्द्र बघेल, टिकेन्द्र देशमुख, रामकिशोर बघेल, संतोष बर्मन की उपस्थिति रहीें।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.