छात्र शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति व भविष्य है: नकुलनाथ
छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिला एनएसयूआई की बैठक में हुए सम्मिलित
आज होगा कांग्रेस भवन मैं होली मिलन समारोह
Chhindwara 18 March 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- छात्र शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति व देश का भविष्य है। विद्यार्थियों का भविष्य ही देश, प्रदेश, जिले व नगर से लेकर कस्बों का भविष्य तय करता है, किन्तु विगत कुछ वर्षों से मप्र की भाजपा सरकार में शासकीय भर्तियों में हो रहे घोटाले, प्रश्न पत्रों का लीक होना छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहा है। छात्राओं का विश्वास भी शासकीय भर्तियों से उठ रहा है। किस तरह छात्र-छात्राओं के भविष्य से सरकार खिलवाड़ कर रही यह बात उन तक पहुंचानी नितांत आवश्यक है। उक्त उदगार जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी ने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिला एनएसयूआई की शिकारपुर कमलकुंज में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
नकुलनाथ ने आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय व महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के संज्ञान में यह बात लानी बेहद आवश्यक है कि भाजपा सरकार ने शासकीय भर्तियां छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलाने के लिए नहीं बल्कि घोटाले व गबन करने के लिए लाई है। उन्होंने अपने उदबोधन में आगे कहा कि एनएसयूआई विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो बुद्धि व विवेक के साथ युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जगा रहा है साथ ही छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठता है। छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के उपस्थित एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि छात्रहित में लगातार कार्य करें।



