छात्र – छात्राओं को नवीन कानूनो एवं साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी
शिशु मंदिर सिवनी में “साइबर सुरक्षा” बाल सभा
सिवनी यशो:- गत शनिवार सरस्वती शिशु मंदिर,भैरवगंज सिवनी में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम के परिपालन में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी के कुशल निर्देशन में निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे द्वारा साइबर सुरक्षा एडवाइजरी पर बालक बालिकाओं को विस्तृत जानकारी सांझा की गई, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, गुम मोबाइल ट्रेसिंग के सम्बंध सी ई आई आर पोर्टल के उपयोग साथ ही ट्रेफिक सेफ्टी (हेलमेट,सीट बेल्ट के उपयोग से वाइटल पार्ट इंजुरी से बचाव), बेस्ट सिमेटेरियन योजना (दुर्घटना में घायल व्यक्ति की गोल्डन आवर्स में मदद), न्यू क्रीमिनल लॉ 1 जुलाई 2024 से लागू होने के सन्दर्भ में न्याय केंद्रित व्यव्स्था को लेकर नागरिकों हेतु दी गई नवीन सुविधाओं ई-एफ आई आर,जीरो एफ आई आर जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई, साथ ही कैरियर गाइडेंस, व्यक्तित्व विकास हेतु विद्यालय की शैक्षणिक व विविध गतिविधियों सामाजिक, साहसिक,सांस्कृतिक,साहित्यिक विधाओं में प्रतिनिधित्व के लाभ, नेतृत्व, भाषा कौशल के सम्बंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
भविष्य में बेहतर नागरिक कैसे बनें, हर प्रकार के नशे से दूर रहने, कुसंग और पीयर प्रेशर से कैसे बचें आदि विषयों को लेकर परिचर्चा की गई, छात्र छात्राओं की जिज्ञासा व प्रश्नों का हल किया गया… एडवाइजरी पॉम्पलेट्स चस्पा किए गए।साथ ही युवा आह्वान व प्रेरणा गीतों का गायन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव, व्यवस्थापक नितिन चौधरी जी, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी जी,आर. विनय चौरिया व आचार्य आचार्य गण उपस्थित रहे।





