सुभाष वार्ड की पार्षद जिज्जी प्रभा दुबे पंचतत्व में विलीन
Seoni 22 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद में सुभाष वार्ड से पार्षद श्रीमती प्रभा दुबे का 22 जनवरी को सुबह के समय दुखद निधन हो गया । श्रीमती दुबे बेहद मिलनसार और मृदुभाषी थी, इन्हें जिज्जी और बुआ के संबोधन से संबोधित किया जाता था । सुभाष वार्ड से इन्होंने निर्दलयी रूप से वार्डवासियों के आग्रह पर चुनाव लड़ा, वार्ड के लोगो ने बेहद उत्साह से इनके चुनाव में काम किया और बड़े उत्साह के साथ जिज्जी को पार्षद बनाया था । श्रीमती दुबे की लगभग 75 वर्ष की आयु थी । श्रीमती दुबे के मोंटू एवं सोनू दुबे नामक दो पुत्र है तथा एक पुत्री है ।
श्रीमती दुबे कुछ समय से अस्वस्थ्य थी । श्रीमती दुबे की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुये उन्हें हजारों नम आँखोंं ने अंतिम विदाई दी तथा उनकी आत्मा को प्रभु चरणों में स्थान तथा चिर शांति की कामना करते हुये शोकाकुल परिवार को पीढ़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की ।



