WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

ज्वाला देवी मंदिर में लगातार एक वर्ष से हो रहा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ 

युवा एवं महिलाओं प्रयास की हो रही मुक्तकंठ से प्रशंसा 

   सिवनी यशो:- सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार एक  वर्ष से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ की निरंतरता को एक वर्ष पूर्ण हो गये । दूसरे वर्ष में प्रवेश पर युवाओं एवं मातृशक्ति ने इस प्रयास को नये संकल्प के साथ गति प्रदान करने की बात कहीं और कहा है कि युवाओं मातृशक्ति में इस बात का विश्वास जगना है कि हनुमान जी ही जीवन के असली रोल माडल है । 

 एक वर्ष की पूर्णता पर भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ संपन्न किया गया और इस क्रम को आगे पूरी उत्साह के साथ जारी रखते हुये अपने हर संपर्कित व्यक्ति को इस अभियान से जोडक़र हनुमान जी को जीवन आदर्श बनाने के लिये प्रेरित करना है । वर्तमान समय में बच्चों को कार्टून सहित अन्य दिमाग उलझन पैदा करने वाले कार्यक्रमों के सस्ते आकर्षण से दूर करने एवं हनुमान जी के सुंदर चरित्र से जोडक़र उन्हे सही दिशा प्रदान करने पर विचार किया जाना चाहिये । मोबाईल के माध्यम से बच्चों में पब्जी जैसे खतरनाक खेलों से छुटकारा दिलाने के लिये भी अपने स्तर पर प्रयास कर हनुमान जी की भक्ति से जोडऩे के सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास करने पर विचार किया गया ।

     युवाओं को भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक चिंतन से जोडऩे का यह जागरण अभियान युवाओं एवं मातृशक्ति में निरंतर उत्साह का संचरण कर रहा है ।  युवाओं एवं मातृशक्ति में राम भक्त हनुमान का परक्रम, स्वामी भक्ति और साहस युवाओं को प्रेरणा प्रदान कर उन्हें नई दिशा दे रहा है । युवाओं का मानना है कि युवाओं के लिये हनुमान जी से अच्छा कोई दूसरा आदर्श नहीं है और वे युवाओं के असली हीरो है । सुंदरकांड पाठ के एक वर्ष पूर्ण होने पर युवाओ में भारी उत्साह बना हुआ है ।

युवा एवं मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ पिछले एक वर्ष से  हर शनिवार को शाम 6:00 बजे एकत्रित होकर भक्तिपूर्ण माहौल तैयार कर माता ज्वालादेवी के समक्ष संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ  करते है एवं इसके पश्चात महाआरती का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया जाता है । धार्मिक कार्य में इस प्रकार की नियमित्ता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि युवाओं में समाज कल्याण का भाव तेजी से जागृत हो रहा है और आध्यात्म की ओर उनका झुकाव युवाओं को दिशा देने का क्रांतिकारी कदम है ।

    मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार को छिंदवाड़ा निवासी श्रीमती सविता (शकुन) डहेरिया यजमान रही। सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की नियमित्ता के अभिनव प्रयास ने इसकी ख्याति बढ़ा दी है और इस टीम का निरंतर विस्तार हो रहा इसमें पड़ोसी जिलों के भक्त भी जुड़ रहे है । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है । मंदिर समिति के बेहतर प्रयास की सराहना करते हुये डांक्टर पारस पटेरिया कार्यक्रम उपस्थित होकर मंदिर समिति के संरक्षक मुख्य सेवादार का साल श्रीफल से सम्मान किया । 

   भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!