देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पूरे उत्साह और मनोयोग से प्रारंभ करें भाजपा का सदस्यता अभियान – आलोक

 भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की शुरूवात आज,

सिवनी यशो:- 02 सितंबर का दिन संगठन के विस्तार का नया इतिहास बनाने का सुनहरा अवसर है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जी स्वयं सदस्यता लेकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। हमारी जिम्मेदारी है कि, इस अभियान में नया इतिहास बनाने के लिए हमें 02 सितंबर शाम 5 बजे से ही पूरे मनोयोग से जुटना है। प्रत्येक बूथ केंद्र और सदस्यता अभियान से जुड़ी हुई टोलियां को अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान का प्रारंभ करना है। विशेष तौर पर हमारे जो भी वर्तमान वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य हैं उन्हें नई सदस्यता लेकर इस अभियान की शुरुआत करना है।

पूरे उत्साह और मनोयोग से प्रारंभ करें भाजपा का सदस्यता अभियान - आलोक - Seoni News

उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की बैठक के दौरान कही गई। श्री दुबे ने कहा कि, सदस्यता अभियान भाजपा का संगठन पर्व है। इसे उत्सव के रूप में मनाते हुए हमें पूरी जिम्मेदारी, लगन, निष्ठा और सक्रियता से पूरा करना है। सभी बूथ केन्द्रों के साथ ही समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं सभी दायित्वान कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान के आयोजन एवं कार्यक्रम का निरीक्षण कर अधिक से अधिक लोगों को इसमें जोडऩे के लिए जुटें। समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्र के लोगों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाने का दायित्व पूरी जिम्मेदारी से निभाना है।

कार्यालय में दिखाया जायेगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की इस बैठक में सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी जयदीप सिंह चौहान द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से जुड़ी हुई तकनीकी जानकारी देते हुए पीडीएफ फाइलों एवं वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिया गया। भाजपा जिला महामंत्री गजानन पंचेश्वर ने बताया कि कल 2 सितंबर को शाम 5 बजे कार्यालय में एक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें बड़ी टीवी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान शुभारम्भ कार्यक्रम को दिखाया जाएगा इसमें सभी नगरीय कार्यकर्ता गण विशेष रूप से आमंत्रित हैं जो कार्यक्रम के पश्चात अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा भी अपनी बात रखी गई।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, वेदसिंह ठाकुर, सुजीत जैन, जिला महामंत्री अजय डागोरिया, गजानंद पंचेश्वर, दीपक नगपुरे डा.अभिजीत चौहान ,आनंद पंजवानी, लोचन मर्सकोले, शिव सनोडिया, दीपक ठाकुर अजय त्रिवेदी, देवीसिंह बघेल, युवा मोर्चा युवराज रहांगडाले, महिला मोर्चा उर्मिला उइके, स्ञ्ज मोर्चा संदीप उइके ,स्ष्ट मोर्चा आशीष माना ठाकुर, शाहिद खान सचिन पाटकर इत्यादि उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button