धर्मसिवनी

सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर में 60 वें सप्ताह भक्तिभाव से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न

सिवनी यशो:- भक्ति और जागरूकता का सम्मिलित युवा और मातृशक्ति का कार्यक्रम सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ के 60 वें सप्ताह भी सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर संपन्न हुआ । युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया । इस सप्ताह युवाओं एवं मातृशक्ति ने दीपावली पूर्व घरों की साफ सफाई के साथ मन की निर्मलता की आवश्यकता पर चर्चा की और कहा कि घरों की स्वच्छता के साथ अपने आस पास के परिवेश को स्वच्छ बनाने का प्रयास करें दीपवाली खुशियों का पर्व है खुशियाँ मन की प्रसन्नता से मिलती है जरूरतमंदों की सामर्थ अनुसार मदद करें ।

सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर में 60 वें सप्ताह भक्तिभाव से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न - Seoni News

मातृ शक्ति एवं युवाओं ने कहा कि हम हमारे संपर्कित परिवारों को सुंदरकांड एवं हनुमान जी की आराधना के लिये अधिक से अधिक संख्या में प्रेरित करें । हमारा यह प्रयास भविष्य में सुंदर और सकारात्मक परिणाम देने में सहायक सिद्ध होगा । बच्चों एवं विद्यार्थियों को हनुमान जी की भक्ति से जोडऩा बहुत सार्थक परिणाम देने वाला सिद्ध होगा । हनुमान जी की भक्ति से मन संकल्पवान बनता है, विचारों में पवित्रता का भाव जा$$गृत होता है ।

   युवाओं को भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक चिंतन से जोडऩे का यह जागरण अभियान युवाओं एवं मातृशक्ति के बीच लोकप्रिय हो रहा है । कार्यक्रम की भव्यता और निरंतरता ने इसके प्रति आकर्षण पैदा कर दिया है जिले के साथ ही अन्य जिलों एवं अन्य प्रदेशों से भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में पहुँच रहे है । 

    मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार को यश सराफ यजमान रहे, जिन्होंने मातरानी के दरबार में भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया । 

।    सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button