क्राइमसिवनी

पत्नी पर अवैध संबंध का शक, पति ने कर दी हत्या

पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी को किया गिरफ्तार

सिवनी यशो:- सिवनी नगर के घसियारी मुहल्ला क्षेत्र के निवासी रफीक खान ने अपनी पत्नी रहमत बी को अवैध संबंध के शक के आधार पर मौत के घाट उतार दिया । कोतवाली थाना ने सूफिया बी पति अजीज खान की रिपोर्टकर्ता पर रफीक खान के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज रफीक खान को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार विगत 14 जून की रात्रि मे सुफिया खान पति अजीज खान द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि घसियारी मोहल्ला निवासी मोहम्मद रफीक खान नें अवैध संबंधो के शक में अपनी पत्नी रहमत बी को जान से मारने की नियत से सिर पर सिलबट्टा का पत्थर पटक दिया था। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । प्राथमिक उपचार उपरांत स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर द्वारा ईलाज हेतु नागपुर रिफर कर दिया गया जहां उपचार दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी पति मोहम्मद रफीक खान के विरूद्ध हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा तत्परता के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सिवनी जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाही में निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि. ओ.पी. धौलपुरी, सउनि. संजय यादव, आर.262 नीतेश राजपूत एवं चीता स्टाप की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!