सिवनी यशो:- गौवंश की निर्मम हत्या की हर वर्ग द्वारा निंदा की जा रही है तथा सकल हिन्दु समाज के आह्वान पर जिले के हर क्षेत्र में स्वमेव बद है । सिवनी नगर मुख्यालय सहित जिले के हर विकासखंड मुख्यालय कस्बे हर जगह गौवंश हत्या का विरोध जताते हुये व्यापारी वर्ग ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखा गया है । गोवंश की निर्मम हत्या करने वाले दोषियों को शीघ्र पकड़कर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है । वहीं जानकारी प्राप्त हो रही है कि सिवनी जिले के गणेशगंज क्षेत्र में अनेक गोवंश के शव संदिग्ध मिले है ।
जानकारी के अनुसार लखनादौन थाना क्षेत्र के गणेशगंज के समीप खैरी रैयत में सात गौवंश मृत पाये गये है । हालांकि आशंक व्यक् त की जा रही है कि इन सात गौवंश की मृत्यु अकाशीय बिजली से हो होगी । गोवंश की मृत्यु के कारणों की सही पुष्टि पशु चिकित्सक की जाँच से ही स्पष्ट हो सकेगी ।





