छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर के गौरव, भैया नवीन एवं प्रीति बोपचे का सुयश

 सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज के मेधावी पूर्व छात्र भैया नवीन बोपचे आत्मज श्री चुन्नीलाल बोपचे का चयन मेडिकल शिक्षा हेतु हुआ है। नवीन ने नीट परीक्षा में 720 में से 579 अंक प्राप्त करते हुए चयन सूची में अपना नाम सुनिश्चित किया है। नवीन की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुये समस्त विद्यालय परिवार ने आपके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इसी तरह संस्था की मेधावी पूर्व छात्रा प्रीति बोपचे आत्मजा श्री चुन्नीलाल बोपचे ने नेट परीक्षा में 99.2: अंको से उत्तीर्ण कर पी.एच.डी. की उपाधि हेतु अमरकंटक के जनजातीय विश्वविद्यालय में प्रवेश की पात्रता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि दोनों छात्र छात्रा अपने छात्र जीवन से ही अत्यन्त प्रतिभाशाली एवं मेधावी रहे है। भैया नवीन एवं प्रीति बोपचे मूलत: बालाघाट जिले की बिरसा तहसील के सायल (पलेरा) ग्राम के मूल निवासी है। आपकी माता श्रीमती अनीता बोपचे विद्याभारती सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी में अध्यापन कार्य कराती है, जबकि पिता श्री चुन्नीलाल बोपचे विद्याभारती सरस्वती शिक्षा परिषद जबलपुर में विभाग समन्वयक का कार्य करते है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!