बारिश भी नहीं रोक पाई राष्ट्रभक्ति का जज्बा, सिवनी में निकली विशाल तिरंगा पदयात्रा
पुलिस मैदान से निकली तिरंगा पदयात्रा, ऐतिहासिक मार्गों से गुजरते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
सिवनी में विशाल तिरंगा पदयात्रा 2026 में विधायक दिनेश राय मुनमुन और भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन
Seoni 12 August 2026
सिवनी यशो:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार, 12 अगस्त को सिवनी नगर में विशाल तिरंगा पदयात्रा निकाली गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने सहभागिता की।
बारिश के बीच भी तिरंगा यात्रा का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा नगर राष्ट्रप्रेम के रंग में दिखाई दिया।

पुलिस मैदान से प्रारंभ हुई तिरंगा पदयात्रा नगर के ऐतिहासिक मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए युवा, विद्यार्थी और नागरिक देशभक्ति के भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया।
मां भारती का पूजन कर शुरू हुई यात्रा
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन एवं विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने मां भारती का पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद तिरंगा लेकर यात्रा प्रारंभ हुई।
बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों की मौजूदगी ने यात्रा में उत्साह भर दिया। जगह-जगह तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना देखने को मिली।

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
तिरंगा पदयात्रा के दौरान सभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या महाविद्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों का पुण्य स्मरण किया गया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा—तिरंगा हमारी आन, बान और शान
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए।

विधायक दिनेश राय मुनमुन बोले—राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करें
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान हमें अपने राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने में अपनी भूमिका निभाने तथा हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही बड़ी भागीदारी
तिरंगा पदयात्रा में पूर्व सांसद ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, आलोक दुबे, प्रेम तिवारी, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर, मुकेश बघेल, राजेश त्रिवेदी, नवनीत सिंह ठाकुर, संतोष नगपुरे एवं मुनिया टांक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अलावा जनभागीदारी समिति पीजी कॉलेज के अध्यक्ष अजय पाण्डेय, मनोज नामदेव, सत्यनारायण अग्रवाल (सत्तू भैया), आनंद शर्मा, नरेन्द्र ठाकुर, दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, उत्तर नगर मंडल अध्यक्ष युवराज रांहगडाले, पार्षद राजू यादव, जिला मंत्री भाजयुमो अमित पांडेय, पप्पी मेहरोलिया, असलम मिर्जा, वीरेन्द्र डहेरिया, प्रवेश राय, पीयूष दुबे, शुभम राजपूत एवं अंकित ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मातृशक्ति और युवाओं ने बढ़ाया उत्साह
तिरंगा यात्रा में श्रीमती पुष्पा मेंहदीरत्ता, वंदना बैस, रानी बघेल, उर्मिला उइके, बिंदू बघेल, अनूप मिश्रा, अनिता राठौर, पापे चौरसिया, चंद्रकांता महोबिया, नीतू दुबे एवं अराधना चौरसिया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता की।
खुशाल मानाठाकुर, रिषभ चौरसिया, प्रमोद अहिरवार (मुंशी), रोहित साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता, युवा, मातृशक्ति और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए।
बारिश के बीच निकली इस विशाल तिरंगा पदयात्रा ने सिवनी नगर में राष्ट्रभक्ति, एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यात्रा को खास बना दिया।
यह भी पढ़े :-
47 हजार 990 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, स्वास्थ्य, सड़क और महिला सशक्तिकरण पर सरकार का बड़ा फोकस
छिंदवाड़ा की 52,144 बहनों के खातों में पहुंची 1.26 करोड़ की गैस अनुदान राशि
बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल से खत्म होगा अंग्रेजों के जमाने का कानून : सांसद बंटी विवेक साहू



