अभिषेक, हवन-पूजन और भजनों से गूंजा मंदिर परिसर
Chhindwara 27 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:-शहर के मध्य स्थित परम् संतोष श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, जो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है, का 21वां स्थापना दिवस शुक्रवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण का अभिषेक, वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन और सामूहिक प्रार्थना संपन्न हुई। मंदिर परिसर में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ ने संकीर्तन और भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश गुप्ता, प्रभुनारायण नेमा, अरविंद नेमा, राजेश नेमा, अंशुल गुप्ता, श्रीमती प्रतिमा नेमा, श्रीमती आशा गुप्ता, कु. पूजा गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं ने सद्भावना, समृद्धि और समाज कल्याण की कामना की।



