WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

सम्पूर्ण अवैध कारोबार सत्ताधारी दल के संरक्षण में चल रहा है – कांंग्रेस 

कांग्रेस ने भाजपा के कुशासन के खिलाफ पांढुर्ना में भरी हुंकार, प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदारियों से कराया अवगत,  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

Chhindwara-11 November 2024
छिन्दवाड़ा यशो:- सत्ता के संरक्षण से पांढुर्ना जिले (Pandhurna district) में अवैध कारोबार (illegal business) संचालित हो रहे हैं, जिसके चलते सम्पूर्ण जिले में अपराध बेलगाम (crime rampant) है। कानून व्यवस्था ठप (Law and order stalled) हो चुकी और अपराधियों में पुलिस (Police) का जरा भी खौफ नहीं है। अनैतिक गतिविधियों (unethical activities) व बढ़ते अपराध के खिलाफ आज पांढुर्ना जिला कांग्रेस (Pandhurna District Congress) ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ हुंकार (outcry against the government) भरी और प्रशासनिक अधिकारियों (administrative officers) को उनकी नैतिक जिम्मेदारियों (moral responsibilities) से अवगत कराया। पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर (District Collector) को अपनी प्रमुख मांगों का ज्ञापन (memorandum) प्रस्तुत किया।
जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना ने अपने प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया कि वर्तमान में पांढुर्ना जिला व महाराष्ट्र (Maharashtra) की सीमा पर खुलेआम जुआ खिलाया (gambled) जा रहा है। इसकी चर्चा आम हो चुकी है किन्तु पुलिस और प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे साफ तौर पर यह प्रतीत हो रहा है कि पांढुर्ना जिले में जुआ, सट्टा व शराब (gambling, betting and alcohol) सहित अन्य अवैध कारोबार को सत्ताधारी दल (ruling party) के द्वारा संरक्षण प्राप्त (protected) है। सत्ताधारी दल के प्रभाव के चलते पुलिस व प्रशासनिक अमला असहाय नजर आ रहा है या फिर सत्तादल के दबाव के कारण पुलिस अवैध कारोबार को रोकने कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा। 
सत्ता के दबाव के चलते पुलिस व प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है ऐसे में अपराध लगातार बढ़ते जा रहा है इससे सामाजिक ताना-बाना (social fabric) बिगड़ रहा। ज्ञापन प्रस्तुत करते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं करना यह दर्शा रहा है कि सम्पूर्ण अवैध कारोबार सत्ताधारी दल के संरक्षण में चल रहा है और पुलिस असहाय हो चुकी है। कांग्रेस ने मांग की है कि अविलम्ब अवैध कारोबार को रोकने ठोस कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश झलके, पांढुर्ना विधायक निलेश उइके, बंटी ठाकुर, ओम पटेल, श्रीकांत महाजन सहित कांग्रेस के समस्त मोर्चा, संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!