नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती संपन्न, अतिथियों ने दिए प्रेरक उद्बोधन
हुई वंदे मातरम गान प्रतियोगिता
सिवनी 23 जनवरी 2025
सिवनी यशो:- तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का उद्घोष करने वाले, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, भारत की आजादी में अतुलनीय योगदान देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में उत्साह के माहौल में आयोजित की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती मां भारती, परम श्रद्धये ओम के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं नेताजी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ ।
इस बीच मंचीय अतिथि नैनसुख संभाग ग्राम विकास प्रमुख एवं विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष नूपेश ठाकुर एवं विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव का स्वागत आचार्य परिवार की ओर से अर्जुन सिंह बघेल, कृष्ण मुरारी दुबे एवं प्रकाश गुप्ता ने किया । अपने प्रेरक उद्बोधन में नैनसुख जी ने नेताजी के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करते हुए जीवन में देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया ।
हिंदी की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सुधा दुबे ने नेताजी का तुलादान कविता प्रस्तुत की । विद्यालय प्राचार्य ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भैया बहनों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा एवं सीख ग्रहण करने का आग्रह किया । इस अवसर पर संस्कृत आचार्य श्री पूरन लाल यादव ने भी अपने विचार रखें । इसके उपरांत कक्षा छठवीं से 12वीं के भैया बहनों के बीच वंदे मातरम गायन की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।



