धर्मसिवनी

भगवान जगन्नाथ जी की भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली यात्रा

  सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश के सिवनी में रविवार (7 जुलाई) को भगवान जगन्नाथ की यात्रा धूमधाम से निकाली गई । परंपरा अनुसार जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई। भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की इस रथ यात्रा में सैकड़ो महिला पुरूष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. शाम 4 बजे सबसे पहले भगवान जगन्नाथ को चावल के बर्तन अर्पित किए गए और फिर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया.

इसके बाद भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण के लिए निकले। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए उमड़े । पुजारियों के साथ सैकड़ो श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान के जयकारे लगाए । भगवान को स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए गए और फिर लोगों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकल पड़े.।
बाजे गाजे के साथ निकली जगन्नाथ जी की यात्रा का श्रद्धालुाओं ने घर के सामने यात्रा आते ही आरती और प्रसाद के साथ पूजन किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!