खेलमध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

एस जी एफ आई प्रतियोगिता में राँयल इकोले के नौ छात्रों का संभाग के लिये चयन – प्रबंधन ने दी बधाई

सिवनी यशो:- जिला स्तरीय एस जी एफ आई प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12/08/2024,उदय पब्लिक स्कूल, सिवनी में किया गया । रॉयल इकोले, सिवनी बास्केटबॉल टीम ने अंडर 17 और अंडर 19 के फाइनल में जीत दर्ज की। रॉयल इकोले ने अंडर 17 का फाइनल मैच (14-4) स्कोर से जीता, जबकि अंडर 19 ने (12-4) स्कोर से जीत हासिल की। द रॉयल इकोले के नौ विद्यार्थियों का चयन संभागीय स्तर जबलपुर के लिए हुआ है। अंडर 14 में आदित्य शुक्ला, अंडर 17 में अथर्व उपाध्याय, सौरभ बघेल, आदित्य सिंह, समीर मन्ना और अंडर 19 में अंश सिंह, हर्ष रघुवंशी, आदित्य साहू, आशीष सनोडिया अगले स्तर में स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे। शाला प्रबंधक गण व समस्त शाला परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर आगामी मैच के लिए बधाइयां प्रेषित की ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button