WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
टेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशसिवनी

आई टी आई के ऑटोमोबाइल सेक्टर के विद्यार्थियों ने जाब ट्रेनिंग ली

छपारा यशो:- नगर की शासकीय आई टी आई कॉलेज (Government ITI College) के ऑटोमोबाइल सेक्टर (automobile sector) के विद्यार्थियों ने नगर में स्थित अधिकृत टाटा सर्विस सेंटर (Tata Service Center) में ऑन जॉब ट्रेनिंग (Training) प्राप्त की।

आई टी आई के ऑटोमोबाइल सेक्टर के विद्यार्थियों ने जाब ट्रेनिंग ली - Seoni News
इस विषय में जानकारी देते हुए कालेज के प्राचार्य (Principal) नलिन तिवारी ने बताया कि औद्योगिकरण विकास (industrialization development) का आधार है उद्योगों के लिए कुशल जनशक्ति तैयार करने का दायित्व तकनीकी शिक्षा (technical Education) एवम कौशल विभाग के अंर्तगत संचालित आई टी आई कॉलेज का है। इसके अंतर्गत आई टी आई के विद्यार्थी प्रशिक्षण (student training) पूर्ण करने के उपरांत विभिन्न शासकीय व अशासकीय उद्योगों में नियोजित होते है। उद्योगों से अनुकूलता प्रदान करने के उद्देश्य से ही कॉलेज अपने विद्यार्थियों को औद्योगिक ऑन जॉब ट्रेनिंग करवाता है । जिससे विद्यार्थी उद्योगों की कार्यप्रणाली व नवीन तकनीक से अवगत होते है एवम स्वयं प्रायोगिक तौर से प्रशिक्षण प्राप्त करते है और कार्य संस्कृति से अवगत होते है। व्यवसाय प्रशिक्षण अधिकारी हर्ष सोनी के कुशल मार्गदर्शन में उक्त प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जहां सर्विस सेंटर के संचालक अंबर चौकसे के निर्देश पर सेंटर (center) के प्रबंधक (Manager) मुबासिर खान एवं राहुल कोष्टा के निर्देशन में तकनीकी सहायक मो.शाहिद खान ने विद्यार्थियों को इंजिन (engine) की कार्यप्रणाली, इंजिन कैसे काम करता है ?

आई टी आई के ऑटोमोबाइल सेक्टर के विद्यार्थियों ने जाब ट्रेनिंग ली - Seoni News
वाहन के कूलिंग सिस्टम, सस्पेंशन सिस्टम, फ्यूल सप्लाई सिस्टम,इलेक्ट्रॉनिक सेंसर सिस्टम,ओबीडी स्कैन टूल (Cooling System,Suspension System,Fuel Supply System,Electronic Sensor System,OBD Scan Tool) का उपयोग कर एरर (error) ढूंढना,बीएस 6 एग्जास्ट सिस्टम,डीपीएफ सेंसर,व्हील अलाइनमेंट,हाईटेक (Exhaust System,DPF Sensor,Wheel Alignment,Hitech) उपकरणों के विषय में छात्रों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा इंडस्ट्री में सुरक्षा तथा सावधानियों के बारे में बताया। ऑटोमोबाइल सेक्टर की तकनीकी से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान को सूक्ष्मता से समझाया गया। कॉलेज छात्र मुकुल तंतुवाय ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें इस भ्रमण से जानकारी प्राप्त हुई कि बीएस 6 वाहनों में किस प्रकार प्रदूषण में कमी लायी जाती है। साथ ही बीएस 4 व बीएस 6 में अंतर समझ आया। छात्र तोफिक ने इस भ्रमण को बहुत ही उपयोगी बताया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!