UGC के काले कानून के विरोध में सकल सवर्ण समाज की बैठक सम्पन्न
Seoni 29 January 2026
सिवनी यशो:- UGC द्वारा लाए गए तथाकथित काले कानून के विरोध में सकल सवर्ण समाज सिवनी की एक महत्वपूर्ण बैठक अग्रवाल धर्मशाला, सिवनी में सम्पन्न हुई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में सवर्ण समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी समाज प्रमुखों ने सर्वसम्मति से 31 जनवरी को होने वाले उग्र विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम का समर्थन किया।
सवर्ण संघर्ष समिति के गठन का निर्णय
बैठक में सरकारों की कथित सवर्ण विरोधी नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए सवर्ण संघर्ष समिति के गठन का निर्णय लिया गया। समिति के अंतर्गत जिले के सभी ब्लॉकों से दो-दो प्रतिनिधियों के नाम आमंत्रित किए गए हैं। यह समिति भविष्य में सवर्ण समाज के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संगठित रूप से कार्य करेगी।
31 जनवरी को उग्र विरोध, सौंपा जाएगा ज्ञापन
सवर्ण संघर्ष समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि-
31 जनवरी 2026 को
सकल सवर्ण समाज द्वारा UGC के काले कानून के विरोध में
बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
समिति ने जिले के समस्त सवर्ण बंधुओं से अपील की है कि-
वे दोपहर 1 बजे कचहरी चौक, HDFC बैंक के सामने
अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ज्ञापन प्रदर्शन को सफल बनाएं।



