देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का हर बूथ में हो सफल आयोजन – श्रीमती बिसेन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने समस्त मंडल अध्यक्षों की वर्चुअल मीटिंग लेकर मन की बात कार्यक्रम को समाज के हर वर्ग के लिये बताया उपयोगी

Seoni 22 February 2025

सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज रविवार 23 फरवरी 2025 को प्रात: 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे । इस कार्यक्रम को जिले के हर बूथ मे देखा जाये और इसकी फीडिंग भाजपा के संगठन एप पर अपलोड की जाये इस बात को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने जिले के समस्त 27 मंडल अध्यक्षों से वर्चुअल मीटिंग ली और सभी को संबोधित करते हुये कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो हर महीने के तीसरे हफ्ते प्रसारित किया जाता है और इस कड़ी में प्रधानमंत्री का यह 119वीं एपिसोड होगा. ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी सीधे जनता से संवाद करते हैं और समाज के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त करते हैं । इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करते हैं, जैसे सामाजिक जागरूकता, देश की उपलब्धियां, विकास योजनाएं और उन विचारों को साझा करना जो लोगों के दिलों में होते हैं । श्रीमती बिसेन ने कहा कि यह कार्यक्रम हर बूथ पर देखा जाना चाहिये इसमें अनेक महत्वपूर्ण ऐसी जानकारियाँ होती है जो आमजनों को प्रेरणा देती है ।

श्रीमती बिसेन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा इस कार्यक्रम में आम लोगों के सुझावों और विचारों को शामिल किया है, ताकि वह सीधे जनता से जुड़ सकें । इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते हैं. पीएम मोदी अपने कार्यक्रम में आम नागरिकों के विचारों को अहमियत देते हैं और उनमें से कुछ सुझावों को कार्यक्रम में शामिल करते हैं । यह रेडियो कार्यक्रम ष्ठष्ठ न्यूज समेत विभिन्न न्यूज चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा ।

श्रीमती बिसेन ने कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मन की बात कार्यक्रम बूथ के कार्यकत्र्ताओं के साथ देखे और इस दौरान पार्टी से संबंधित तथा अन्य विषयों पर चर्चा करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button