नपाध्यक्ष एवं पार्षदों का दल प्रयागराज के लिये रवाना

महाकुंभ में लगाएंगे पुण्य की डुबकी, त्रिवेणी संगम का जल होगा बैनगंगा में प्रवाहित
Balaghat 22 February 2025
बालाघाट यशो:- नगर पालिका परिषद बालाघाट के पार्षदों तथा कर्मचारियों का दल नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर की अगुवाई में प्रयागराज महाकुंभ के लिये रवाना हुआ है। 20 फरवरी की देर रात्रि में हर-हर गंगे के जयघोष के साथ यह दल भगवा ध्वज लेकर महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिये निकला है। नपाध्यक्ष श्रीमती ठाकुर ने इस महाकुंभ की यात्रा के संबंध में बताया कि देश की सभ्यता और संस्कृति के साथ्ज्ञ ही महाकुंभ मेला एक ऐतिहासिक आयोजन है जहां श्रद्धालुओं के पहुंचने और आस्थापूर्वक स्नान का प्रतिदिन कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। तीर्थ यात्री यहां पहुंचकर आध्यात्मिकता समृद्ध दर्शन कर रहे है और हमारी सनातन संस्कृति की एकता और भक्ति का अद्वितीय अनुभव प्राप्त हो रहा है। मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप हर त्यौहार में सरकार भी सम्मिलित है इस हेतु आध्यात्मिक विरासत में नगर पालिका परिषद बालाघाट की भी प्रतिबद्धता होने जा रही है। श्री कैलाश विजयवर्गीय जी , नगरीय विकास एवं आवास मंत्री मध्य प्रदेश शासन के अव्हान पर
भारतवर्ष के प्रयागराज में 12 कुंभ पूर्ण होने के बाद विशेष अमृत योग बनता है जिसे हम महाकुंभ कहते हैं यह शुभअवसर 144 वर्ष बाद आया है. प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में अपने-अपने निकाय महापौर/अध्यक्ष/ पार्षद एवं सदस्यों को ले जाकर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने आग्रह किया है कि इस पावन अवसर पर गंगा जल एकत्रित कर नगर में प्रवाहित होने वाली मां वैनगंगा नदी में मिलकर नगर की जनता को भी पुण्य लाभ पहुंचाया जाए जिस हेतु रवाना हुए उक्त दल द्वारा त्रिवेणी संगम का जल लाकर माँ बैनगंगा में प्रवाहित किया जायेगा जिससे हर वो नागरिक लाभान्वित हो सकेगा जो किन्हीं कारणों से प्रयागराज धाम नगीं जा पाए हैं
स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं से मिलेगी सीख
नपाध्यक्ष ने कहा कि महाकुंभ के विशाल आयोजन में ना सिर्फ संगम में पुण्य स्नान किया जायेगा बल्कि नपा बालाघाट का दल इतने वृहद आयोजन और व्यापकता को आत्मसात करते हुए तीर्थयात्रियों के ठहराव, स्वच्छता उपायो तथा आधनिक तकनीक के मानक को भी आत्मसात करेगा ताकि हमें भी इस भव्यतम आयोजन से सीख मिले। यहां दार्शनिक और आध्यात्मिक तीर्थ में समृद्ध अनुभव के लिये प्रयागराज के लिये रवाना हुये इस दल में सभापति कमलेश पांचे, संगीता खगेश कावरे,योगिता बोपचे, संगीता थापा,उज्जवल आमाडारे, पार्षद मनीष नेमा, प्रवीण मदनकर, सहित कर्मचारियों व अन्य का समावेश है। वहीं नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति समीर जायसवाल, वकील वाधवा, सुशील वर्मा, धीरज सुराना, जैनेन्द्र कटरे, संजू वराड़े सहित अन्य ने सफल और सुखद यात्रा की कामना करते हुए दिव्य कुंभ-महाकुंभ जयघोष से रवानगी दी ।



