WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समारोह पूर्वक समापन

 Seoni 06 June 2025
सिवनी यशो :- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को नगर के सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ हाकी मैदान में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह शिविर 05 मई से 06 जून तक जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित किया गया था।
विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समारोह पूर्वक समापन - Seoni News
समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का पौध भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मुनमुन द्वारा अपनी ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडिय़ों को खेल किट का वितरण किया गया।
समारोह में प्रो कबड्डी लीग की जयपुर पिंक पैंथर टीम में चयनित श्री उदय परते सहित अन्य खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया।
विधायक श्री मुनमुन ने अपने उद्बोधन में कहा, “पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं। खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन भी विकसित होता है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं कि आप निरंतर मेहनत कर जिले का नाम रोशन करें।”
इस अवसर पर जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, विधायक प्रतिनिधि मनीष मोनू मिश्रा, जिला खेल अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे, डीएल गौर (अध्यक्ष, जिला हॉकी संघ), एमके नेमा (सचिव, फुटबॉल संघ) सहित अनेक गणमान्य नागरिक, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

भारत माता मूर्ति अनावरण समारोह में भी रहा गरिमामय योगदान

इसी दिन विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में आयोजित भारत माता प्रतिमा अनावरण समारोह में भी सहभागिता की।
विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समारोह पूर्वक समापन - Seoni News
इस कार्यक्रम का वर्चुअल अनावरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया।
समारोह में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अजय पांडे, जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
विधायक श्री मुनमुन ने श्रद्धापूर्वक भारत माता की आरती की और अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन सिवनी जिले में खेल, शिक्षा और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!