मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुंगवानी किसान धरना: कांग्रेस दबाव में PTR का आनन-फानन उद्घाटन

बिजली–पानी–नहर को लेकर किसानों का प्रदर्शन, विधायक रजनीश हरवंश सिंह के नेतृत्व में प्रशासन घिरा

Seoni, December 16, 2025
सिवनी यशो :- धनौरा विकासखंड के ग्राम मुंगवानी में किसानों की बिजली, पानी, नहर, खाद और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धनौरा के तत्वावधान में केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह के नेतृत्व में जोरदार धरना–प्रदर्शन किया गया। धरने में बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

 किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा

मुंगवानी किसान धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की सभी समस्याओं का शीघ्र और स्थायी समाधान किया जाए।

 नहर, सड़क, पुल और बांध का कराया उल्लेख

विधायक ने बताया कि धनौरा ब्लॉक में—

  • तिलवारा वाई तट नहर,

  • पलारी से कहानी तक कंक्रीट सड़क,

  • लामता से सुनवारा–माझगंवा–खरसारु तक सड़क,

  • भीमगढ़ एवं सुनवारा के बड़े पुलों का पुनर्निर्माण,

  • हालोन नदी पर बांध निर्माण,

  • मासूल डेम सहित अन्य परियोजनाएं
    स्वीकृत कराकर किसानों को सिंचाई और आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

आंदोलन के दौरान विद्युत विभाग अधिकारियों द्वारा 10 KVA PTR का उद्घाटन
किसानों के धरने से हिली व्यवस्था: मुंगवानी में कांग्रेस के दबाव में हुआ PTR का आनन-फानन उद्घाटन

 आंदोलन के दबाव में PTR उद्घाटन

धरना-प्रदर्शन के दौरान ही विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी दी कि मुंगवानी में स्वीकृत 10 केवीए PTR का उद्घाटन किया जाना है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन किया था और आज के धरने में भी बिजली समस्या प्रमुख मुद्दा रही।
आंदोलन के दबाव में आनन-फानन में PTR का उद्घाटन किया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।

विधायक ने बताया कि—

  • बोरिया में नया सब स्टेशन,

  • सुनवारा का पावर ट्रांसफार्मर बढ़ाया गया है,

  • और मुंगवानी में जिले का पहला 10 केवीए PTR स्वीकृत कर चालू किया गया है।

 हाई मास्ट लाइट का भी शुभारंभ

इसी दौरान विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने ग्राम आमानाला में दुर्गा मंदिर के सामने ब्लॉक की पहली हाई मास्ट लाइट का विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया, जिससे पूरे गांव में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हुई।

 बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2201468&reg=3&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!