मध्यप्रदेशसिवनी

आज 10 दिसंबर को सिवनी में कांग्रेस का विशाल किसान आंदोलन

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे नेतृत्व, कचहरी चौक में होगा प्रदर्शन

Seoni 09 December 2025

सिवनी यशो :-  किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने 10 दिसंबर 2025, बुधवार को एक विशाल किसान आंदोलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे कचहरी चौक, सिवनी में होगा, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विशेष रूप से शामिल होंगे।

10 दिसंबर सिवनी कांग्रेस किसान आंदोलन और जीतू पटवारी का आगमन
सिवनी में 10 दिसंबर को कांग्रेस का किसान आंदोलन | जीतू पटवारी होंगे शामिल

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने आंदोलन की रूपरेखा साझा की।
पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल, असलम खान, अतुलचंद मालू शिव सनोडिया, सुरेन्द्र करोसिया, तनवीर अहमद, यशपाल भलावी, आदित्य मोंटू भूरा,फिरोज खान, सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

किसानों की समस्याएँ गंभीर – कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि जिले के किसान कई স্তरों पर भारी संकट झेल रहे हैं—

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इन समस्याओं ने किसानों की लागत बढ़ा दी है, जबकि आय लगातार घट रही है। कांग्रेस ने किसानों से आह्वान किया—
“अपने हक की लड़ाई में हर किसान भाई की सिवनी कांग्रेस किसान आंदोलन उपस्थिति अनिवार्य है।”

कांग्रेस की प्रमुख माँगें

1. समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए
  • मक्का खरीदी — ₹2400 प्रति क्विंटल

  • धान खरीदी — ₹3100 प्रति क्विंटल

  • गेहूं खरीदी — ₹2700 प्रति क्विंटल

2. खाद–बीज उपलब्धता सुधार
  • बोनी के समय पर्याप्त खाद–बीज उपलब्ध कराया जाए।

  • यूरिया–डीएपी की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो।

3. अनावश्यक दस्तावेज़ मांग बंद हो
  • डबल लॉक खाद केंद्रों पर खसरा और पावती की सत्यापित प्रतिलिपि जैसी अतिरिक्त मांग समाप्त की जाए।

4. किसानों को 10 घंटे निर्बाध बिजली

  • सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 10 घंटे लगातार बिजली उपलब्ध कराई जाए।

5. वोल्टेज और ट्रांसफार्मर समस्या दूर हो
  • कम वोल्टेज बंद किया जाए।

  • ट्रांसफार्मरों का नियमित रखरखाव हो।

  • जबरन बिजली बिल वसूली रोकी जाए।

  • काटे गए कनेक्शन तुरंत बहाल हों एवं बकाया बिल माफ हों।

6. कृषि मंडियों में सुधार
  • मंडियों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर किया जाए।

7. सिंचाई ट्रांसफार्मरों पर सब्सिडी
  • किसानों को ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त सब्सिडी दी जाए।

8. लालमाटी क्षेत्र में लिफ्ट इरिगेशन
  • लालमाटी क्षेत्र के लिए लिफ्ट इरिगेशन से सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाए।

9. भ्रष्टाचार से प्रभावित नहरों की मरम्मत
  • क्षतिग्रस्त नहरों की तुरंत मरम्मत हो।

  • दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

10. वन्यप्राणी हमलों पर मुआवजा

महाराष्ट्र मॉडल पर—

  • ₹25 लाख का मुआवजा

  • एक परिजन को सरकारी सेवा

11. खेत–सड़क योजना फिर शुरू हो
  • बंद पड़ी खेत–सड़क योजना को पुनः चालू कर ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जाए।

कांग्रेस का आह्वान

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने सभी किसानों, पदाधिकारियों, मंडल–सेक्टर–बूथ कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की—
“आईए, हम सब मिलकर किसानों के अधिकारों की आवाज बुलंद करें।”

https://livevns.news/state/madhyapradesh/seoni-congress-to-protest-on-december-10-over-farmphp/cid17911957.htm

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!