सिवनी

तेज हवा में मकान की टीन की छत उड़ी, बाल-बाल बचे बच्चे और महिलाएं

    छपारा यशो: – रविवार16 जून को सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ हुई बारिश में नगर के संजय कालोनी क्षेत्र के बायपास ओवर ब्रिज के पास एक मकान की छत भर-भराकर गिर गई जब यह हादसा हुआ उस समय मिर्ची टोला निवासी लेखराम उईके की पत्नी और चार (सभी सात वर्ष से छोटे) बच्चे मकान में मौजूद थे । गनीमत रही कि यह छप्पर जो काफी वजनी था परंतु किसी को कोई चोट नहीं आई सिर्फ एक 8 वर्ष के बच्चे के सिर में हल्की चोट आई परंतु अचानक इस प्रकार आपदा आ जाने से मकान में रखी खाद्य सामग्री बारिश की भेंट चढ़ गई, वहीं कपड़े और गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया।

तेज हवा में मकान की टीन की छत उड़ी, बाल-बाल बचे बच्चे और महिलाएं - Seoni News

नगर परिषद सीएमओ श्याम गोपाल भारती को सूचना मिली जिन्होंने तत्कालिक राहत के रुप में भोजन की व्यवस्था करवा दी है।
ज्ञात हो कि मिर्ची टोला नगर के छोर एन एच 44 फोरलेन नगर के बायपास के समीप बसाहट है । जहां आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर वर्ग लगभग 20 से 25 परिवार झुग्गियों में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं । मिर्ची टोला में लेखराम और उसकी पत्नी राजकुमारी उईके ने उक्त मकान के लिए उधार रुपए लिए थे । जिसकी अदायगी के लिए लेखराम मजदूरी करने महाराष्ट्र के नागपुर में है । वहीं पत्नी राजकुमारी भी नगर के ईट भ_ों पर मजदूरी करने का कार्य कर रही है। बेघर पीडि़त परिवार के द्वारा प्रशासन से जल्द से जल्द उचित सहायता की अपील की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button