छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

दलसागर तालाब का बदलने लगा नजारा

Seoni 27 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर की पहचान दलसागर तालाब पिछले लंबे समय से भले ही अस्त व्यस्त हो परंतु बहुत शीघ्र ही दलसागर तालाब का नजारा बदला बदला सा दिखाई देगा और जनाकर्षण का केन्द्र बनेगा । इसके प्रारंभिक चरण पूर्ण होने पर जो टेस्टिंग हुई वह बहुत ही सुंदर प्रतीत हो रही है ।

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के विशेष प्रयासों से सिवनी शहर के सौन्दर्य को बढ़ाने में दलसागर तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है जो सिवनी नगर के लिये बेहद आकर्षण का केन्द्र बनेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button